क्योंकि दूल्हे ने गणित के सवाल का जवाब गलत दिया, दुल्हन ने दरवाजे से लौटाई बारात

कानपुर:

गांवों में अगर बारात दरवाज़े से लौट जाए तो उस लड़की की शादी दोबारा करने में बड़ी मुश्किलें आती हैं, लेकिन ऐसी ही एक लड़की लवली ने बारात को अपने दरवाज़े से वापस लौटा दिया है। बारात भी इसलिए वापस लौटा दी क्योंकि लड़का गणित के सवाल का सही जवाब नहीं दे पाया था।

जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के कानपुर के पुरनपुरवा गांव की रहने वाली लवली ने बारात को अपने दरवाज़े से वापस लौटा दिया। इसकी वजह रही उसके होने वाला पति के द्वारा गणित के सवालों का सही जवाब नहीं दे पाना। लवली के मुताबिक उसकी सहेली ने लड़के से पूछा कि 15 और 7 को जोड़ने पर कितने होंगे, तो काफी देर के बाद लड़के ने जवाब दिया- 17...

लवली का ये भी कहना है कि लड़का मंद बुद्धि का लग रहा था और लड़के वालों ने ये बात भी ग़लत बताई कि लड़का परिवार में सबसे छोटा है। शादी वाले दिन ही पता चला कि उसके होने वाले पति का छोटा भाई भी है और उसकी भी शादी हो चुकी है। यानि लड़के वाले लगातार झूठ बोलते आ रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लवली के पिता को घर के दरवाज़े से बारात लौट जाने का मलाल तो है, लेकिन लवली को इसका कोई मलाल नहीं वो अब अपनी पढ़ाई जारी रखना चाहती है और उसके माता-पिता ने भी उसके फ़ैसले को मान लिया है।