यह ख़बर 09 अक्टूबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : बीएसपी विधायक हाजी अलीम की पत्नी का कत्ल

खास बातें

  • दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बीएसपी विधायक हाजी अलीम की पत्नी रेहाना का कत्ल कर दिया गया है। रेहाना के शरीर पर चाकू के कई निशान हैं।
नई दिल्ली:

दिल्ली के जाफराबाद इलाके में बीएसपी विधायक हाजी अलीम की पत्नी रेहाना का कत्ल कर दिया गया है। रेहाना के शरीर पर चाकू के कई निशान हैं। आशंका जताई जा रही है कि यह हत्या लूटपाट के इरादे से की गई है।

हाजी अलीम बुलंदशहर से विधायक हैं। बाहुबली माने जाने वाले हाजी अलीम लगातार दूसरी बार बुलंदशहर से चुनकर आए हैं। उन पर कई आपराधिक मामले भी दर्ज हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

अलीम की तीन पत्नियां हैं, जिसमें एक रेहाना दिल्ली में रहती थी, जबकि दो पत्नियां बुलंदशहर में रहती हैं। अलीम फिलहाल हज यात्रा पर गए हुए हैं।