अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

अश्लील वीडियो दिखाकर छात्रा से छेड़छाड़, कैब ड्राइवर गिरफ्तार

प्रतीकात्मक चित्र

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में एक कैब ड्राइवर को 10 साल की एक लड़की से छेड़खानी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। वह उसे दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के द्वारका इलाके में स्कूल से घर पर छोड़ा करता था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 26-वर्षीय कैब ड्राइवर शिव कुमार पिछले तीन महीने से लड़की को अपने मोबाइल फोन पर अश्लील वीडियो क्लिप दिखाया करता था। उन्होंने बताया कि शिव कुमार ने उसे धमकी दी थी कि अगर वह इस बारे में किसी को भी कुछ भी बताएगी, तो उसे गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मामला तब प्रकाश में आया जब डरी हुई लड़की ने कैब में जाने से मना कर दिया। इसके बाद स्कूल प्रशासन ने लड़की के माता-पिता को बुलाया। लड़की ने तब अपने माता-पिता को इस बारे में बताया। इसके बाद चालक को सोम विहार इलाके में उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया गया।