यह ख़बर 21 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कैबिनेट में बड़े फेरबदल के आसार, एक वरिष्ठ मंत्री का जाना तय

खास बातें

  • एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फेरबदल में राहुल गांधी कैबिनेट मंत्री नहीं बनेंगे, उन्हें संगठन में ही बड़ा पद दिया जा सकता है।
नर्ई दिल्ली:

तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों के कैबिनेट से जाने के बाद कैबिनेट और कांग्रेस के अंदर कई फेरबदल होने वाले हैं। एनडीटीवी को सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इस फेरबदल में राहुल गांधी कैबिनेट मंत्री नहीं बनेंगे, उन्हें संगठन में ही बड़ा पद दिया जा सकता है।

माना जा रहा है कि वित्तमंत्री पी चिदंबरम, गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे रक्षामंत्री एके एंटनी और विदेशमंत्री एसएम कृष्णा में से किसी एक का जाना तय माना जा रहा है। कर्नाटक से सांसद के रहमान कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं।

उधर, पश्चिम बंगाल से अधीर चौधरी और दीपादास मुंशी को कैबिनेट में जगह मिल सकती है। वहीं उत्तराखंड में मुख्यमंत्री नहीं बनाए गए हरीश रावत को पदोन्नति दी जा सकती है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण को बदले जाने की अटकलों के बीच कांग्रेस ने तय किया है कि वह बने रहेंगे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चव्हाण के मंत्रिमंडल में अमित देशमुख को जगह दी जाएगी। अमित के पिता विलासराव देशमुख का हाल ही में निधन हो गया था। वहीं आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री किरण कुमार रेड्डी को भी नहीं बदला जाएगा। रेड्डी अपने कैबिनेट में अभिनेता से राजनेता बने चिरंजीवी को भी शामिल कर सकते हैं।