अमरिंदर पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अंबिका होंगी प्रचार अभियान समिति की प्रमुख

अमरिंदर पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष, अंबिका होंगी प्रचार अभियान समिति की प्रमुख

कैप्‍टन अमरिंदर सिंह का फाइल फोटो

नई दिल्‍ली:

पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने प्रताप सिंह बाजवा का स्थान लिया है, जिनका इस्तीफा गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने स्वीकार किया।

कांग्रेस महासचिव जर्नादन द्विवेद्वी की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने सांसद कैप्टन अमरिंदर सिंह को तत्काल प्रभाव से पंजाब प्रदेश कांग्रेस समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह कदम सरदार प्रताप सिंह बाजवा के पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद उठाया गया है।पंजाब कांग्रेस के पुनर्गठन के अगले कदम के तहत वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री अंबिका सोनी को 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी की प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

लालसिंह वरिष्‍ठ उपाध्‍यक्ष
राज्य के प्रमुख ओबीसी चेहरे पूर्व मंत्री लाल सिंह प्रदेश इकाई के नए वरिष्ठ उपाध्यक्ष होंगे जबकि दलित नेता साधू सिंह धरमसोट अभियान समिति के उपाध्यक्ष बनाए गए हैं। लुधियाना के सांसद रवनीत सिंह बिट्टू को अभियान समिति का संयोजक नियुक्त किया गया है। वह पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के पोते हैं। द्विवेद्वी के बयान के अनुसार शीघ्र ही कुछ और नियुक्तियां होंगी।