यह ख़बर 20 फ़रवरी, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सरकारी गाड़ी ने ली दो लोगों की जान

खास बातें

  • दक्षिणी दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज के सामने सीरी फोर्ट रोड पर सोमवार की सुबह नगर के वक्त एक कार ने दो लोगों को कुचल डाला। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।
नई दिल्ली:

दक्षिणी दिल्ली के कमला नेहरू कॉलेज के सामने सीरी फोर्ट रोड पर सोमवार की सुबह नगर के वक्त एक कार ने दो लोगों को कुचल डाला। इससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

कार चला रहे लोग हादसे के बाद फरार हो गए। हादसे का शिकार हुए दोनों शख्स मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। मरने वाले में एक शख्स का नाम सुलतान सिंह था और दूसरा उनका दोस्त राजन था। आज सुलतान सिंह की बेटी की लगन की रस्म होनी थी। राजन इसी समारोह में शामिल होने बैंगलुरू से आए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

बताया जा रहा है कि कार पर विदेश मंत्रालय और ट्रैफिक पुलिस का स्टिकर लगा हुआ था।