सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ़ इंजीनियर यादव सिंह को किया गिरफ़्तार, कोर्ट में पेशी आज

सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ़ इंजीनियर यादव सिंह को किया गिरफ़्तार, कोर्ट में पेशी आज

यादव सिंह (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

आय से अधिक संपत्ति के मामले में सीबीआई ने नोएडा अथॉरिटी के पूर्व चीफ़ इंजीनियर यादव सिंह को गिरफ़्तार कर लिया है। यादव सिंह को बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। यादव को आज (गुरुवार को) गाजियाबाद की विशेष सीबीआई कोर्ट में पेश किया जाएगा।

यादव सिंह से विभिन्न पहलुओं, उनके नियंत्रण वाली परियोजनाओं को लेकर पूछताछ की गई और संबंधित दस्तावेजों को सामने रखा गया। सूत्रों ने बताया कि यादव सिंह पूछताछ के दौरान बचते रहे और एजेंसी ने उनके सामने जो नए साक्ष्य पेश किए, उसके बारे में स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वह सीबीआई के दो अलग-अलग मामले - आय के ज्ञात स्रोत से अधिक संपत्ति बनाने और ठेका देने में उच्च स्तरीय भ्रष्टाचार का सामना कर रहे हैं। बीते साल नवंबर में इनकम टैक्स विभाग ने यादव सिंह के ठिकानों पर छापेमारी की थी। इस दौरान करीब 2 किलो गहने और ऑडी कार से 10 करोड़ रुपये मिले थे। इसके बाद सीबीआई ने आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया था। (इनपुट भाषा से भी)