यह ख़बर 17 जुलाई, 2012 को प्रकाशित हुई थी

गुवाहाटी छेड़छाड़ : मुख्यमंत्री गोगोई के दफ्तर ने भी लिया पीड़ित का नाम

खास बातें

  • असम गई राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की सदस्य अल्का लांबा के बाद अब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के दफ्तर ने भी पीड़ित लड़की का नाम ले लिया है।
गुवाहाटी:

असम गई राष्ट्रीय महिला आयोग की टीम की सदस्य अल्का लांबा के बाद अब असम के मुख्यमंत्री तरुण गोगोई के दफ्तर ने भी पीड़ित लड़की का नाम ले लिया है।

एनडीटीवी को भेजे गए मेल में सीएम दफ्तर ने पीड़ित लड़की की फोटो और नाम भेज दिया हालांकि बाद में मेल और फोटोग्राफ को नजरअंदाज करने की बात भी लिखी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गौरतलब है कि अल्का लांबा ने भी पीड़ित लड़की का नाम ले लिया था जिसके बाद उन्हें आयोग की टीम से हटा दिया गया। उधर, दिसपुर थाने के एक सब इंस्पेक्टर को भी सस्पेंड कर दिया गया था। इस मामले में गुवाहाटी के एसएसपी को भी हटा दिया गया है। पुलिस ने फिलहाल इस मामले के 12 आरोपियों में से 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्य आरोपी कालिता अब भी फरार है।