यह ख़बर 19 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पश्चिम बंगाल में सातवीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी, आरोपी ने लड़की की मां को चाकू मारा

बारासात:

पश्चिम बंगाल में उत्तरी 24 परगना जिले के जगद्दल में शुक्रवार को कक्षा सातवीं की एक छात्रा के साथ छेड़खानी की गई और शिकायत दर्ज करने पर आरोपी ने उसकी मां को चाकू मार दिया।

पुलिस ने बताया कि जब लड़की की मां शिकायत दर्ज कराकर जगद्दल थाने से लौट रही थी, तब एक युवक ने छेड़खानी के इस मामले में उसे आरोपी नामजद किए जाने को लेकर महिला पर कई बार चाकू से वार किया।

घायल महिला गीता देवी को जेएम नेहरू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर है। दिन में जब लड़की स्कूल से लौट रही थी, तब आरोपी ने उसका हाथ खींचा था और उसके साथ छेड़खानी की थी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com