यह ख़बर 18 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सीएम अखिलेश ने लगाया जनता दरबार

खास बातें

  • इस दरबार में अलग−अलग ज़िलों से सैंकड़ों लोग अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री आवास पर हर बुधवार को लगा करेगा। इसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने जनता से सीधी बात करने के लिए एक जनता दरबार की शुरुआत की है। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री के सरकारी आवास 5−कालीदास मार्ग पर ही शुरू हो गया है।

इस दरबार में अलग−अलग ज़िलों से सैंकड़ों लोग अपनी फ़रियाद लेकर पहुंचते हैं। यह जनता दरबार मुख्यमंत्री आवास पर हर बुधवार को लगा करेगा। इसमें मुख्यमंत्री आम लोगों की समस्याओं पर गौर करेंगे। यूपी में चुनाव प्रचार के दौरान सपा ने यह वादा किया था कि वह जनता दरबार का सिलसिला फिर से शुरू करेंगे। इससे पहले मुलायम सिंह जब मुख्यमंत्री थे तब भी जनता दरबार लगा करता थे लेकिन मायावती के शासन काल में इसे बंद कर दिया गया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com