यह ख़बर 05 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

कोल आवंटन मामला : महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री राजेन्द्र दर्डा देंगे इस्तीफा

खास बातें

  • कोल आवंटन मामले में फंसे महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री राजेन्द्र दर्डा जल्द ही इस्तीफा देंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने उन पर कार्रवाई करने का फैसला किया है।
मुंबई:

कोल आवंटन मामले में फंसे महाराष्ट्र के शिक्षामंत्री राजेन्द्र दर्डा जल्द ही इस्तीफा देंगे। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने उन पर कार्रवाई करने का फैसला किया है।

गौरतलब है कि राजेंद्र के खिलाफ कोल ब्लॉक आवंटन घोटाले में सीबीआई ने एफआईआर दर्ज की है। राजेंद्र दर्डा कांग्रेसी सांसद विजय दर्डा के भाई हैं और विजय के खिलाफ भी इस मामले में एफआईआर दर्ज की गई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस एफआईआर दर्ज होने के बाद राजेंद्र दर्डा के खिलाफ कार्रवाई करने के मूड में है। इधर, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण से जब राजेंद्र दर्डा के इस्तीफे के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी जवाब नहीं दिया।