सीने में दर्द की शिकायत के बाद गायक शंकर महादेवन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

सीने में दर्द की शिकायत के बाद गायक शंकर महादेवन दिल्ली के अस्पताल में भर्ती

शंकर महादेवन (फाइल फोटो)

मुंबई:

सीने में तेज दर्द होने के कारण बॉलीवुड के जाने-माने गायक और म्यूजिक कम्पोजर शंकर महादेवन को दिल्ली के एस्कॉर्ट हार्ट अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जेटली की बेटी की शादी में गए थे
बताया जाता है कि वित्त मंत्री अरुण जेटली की बेटी सोनाली की शादी में शामिल होने के लिए शंकर दिल्ली गए थे। शनिवार को संगीत सेरेमनी थी तभी अचानक महादेवन के सीने में दर्द हुआ और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एंजियोप्लास्टी की गई
महादेवन को डॉक्टरों ने ईसीजी करने के बाद एडमिट होने की सलाह दी। भर्ती करने के बाद उनकी एंजियोप्लास्टी की गई है। महादेवन के प्रवक्ता ने कहा है कि अब उनकी हालत स्थिर है और वे जल्द ही मुंबई लौट आएंगे। उन्होंने मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील भी की। शंकर महादेवन हिंदी सिनेमा के मशहूर गायक और संगीतकार हैं। उन्हें तीन बार बेस्ट प्लेबैक सिंगिंग और एक बार बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड मिल चुका है।