यह ख़बर 15 अगस्त, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मोतीलाल बोरा ने कांग्रेस मुख्यालय में फहराया तिरंगा

खास बातें

  • कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
नई दिल्ली:

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मोतीलाल बोरा ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश में होने की वजह से यह जिम्मेदारी मोतीलाल ने निभाई। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी भी कांग्रेस मुख्यालय में उपस्थित थे। कांग्रेस अध्यक्ष की अनुपस्थिति में पार्टी के सबसे वरिष्ठ नेता होने के नाते स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोरा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com