यह ख़बर 07 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

कांग्रेस एक राष्ट्रीय आपदा है, इसे उखाड़ फेंको : बाबा रामदेव

खास बातें

  • रामदेव ने दावा किया कि आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस ने देश पर राज किया और भ्रष्टाचार को फैलाने में उसकी मुख्य भूमिका रही है।
भुवनेश्वर:

योग गुरु रामदेव ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर फैले भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस जिम्मेदार है और राष्ट्रहित में उसे देश से उखाड़ फेंका जाना चाहिए।

कई क्षेत्रों में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की मंजूरी देने के लिए उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि विदेशों में काले धन के रूप में जमा भारी धनराशि एफडीआई के रूप में देश में आ रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

कांग्रेस को एक राष्ट्रीय आपदा बताते हुए रामदेव ने दावा किया कि आजादी के बाद अधिकांश समय कांग्रेस ने देश पर राज किया और भ्रष्टाचार को फैलाने में उसकी मुख्य भूमिका रही है। उत्तराखंड की त्रासदी से निपटने में विफल रहने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार दोनों को आड़े हाथ लेते हुए रामदेव ने कहा कि संकट की घड़ी में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कहीं पर जश्न मनाने में व्यस्त थे।