अब हाथ से छूटता मणिपुर, सीएम ओकराम इबोबी को सोनिया ने किया तलब

अब हाथ से छूटता मणिपुर, सीएम ओकराम इबोबी को सोनिया ने किया तलब

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

इंफाल/नई दिल्ली:

अरुणाचल प्रदेश और उत्तराखंड के बाद कांग्रेस के लिए मणिपुर से बुरी खबर है। यहां मुख्यमंत्री ओकराम इबोबी सिंह के खिलाफ पार्टी के 25 विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। इन विधायकों ने इबोबी सिंह की कैबिनेट में फेरबदल की मांग की है। सूत्रों के मुताबिक, नाराज कांग्रेस विधायकों ने बीजेपी में शामिल होने के संकेत दिए हैं।

विधायकों ने मुख्यमंत्री से कहा है कि वे उनकी मांगें मानें या फिर मुश्किलों का सामना करने के लिए तैयार रहें। इसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने मुख्यमंत्री इबोबी सिंह को दिल्ली तलब किया, हालांकि कांग्रेस नेता नारायणसामी ने दावा किया है कि मणिपुर में स्थिति पर नजर रखे हैं और सारे मतभेद सुलझा लिए जाएंगे। मणिपुर में 2017 में चुनाव होने हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मणिपुर विधानसभा की स्थिति
कुल सीटें : 60
कांग्रेस : 47
तृणमूल कांग्रेस : 5
नगा पीपल्स फ्रंट : 4
बीजेपी : 2
नेशनलिस्ट कांग्रेस : 1
लोक जनशक्ति पार्टी : 1