सड़कों पर गड्ढे भरने को अपनी सबसे महान उपलब्धि मानती है कांग्रेस :सुखबीर बादल

सड़कों पर गड्ढे भरने को अपनी सबसे महान उपलब्धि मानती है कांग्रेस :सुखबीर बादल

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल की फाइल फोटो

फतेहगढ़ साहिब:

शिरोमणि अकाली दल अध्यक्ष और पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि यह पार्टी सड़क पर गड्ढे भरने के काम को अपनी सबसे महान उपलब्धि मानती है. उन्होंने आरोप लगाया, 'पंजाब में कांग्रेस सरकार ने 2002 से 2007 तक (अमरिंदर सिंह के शासन में) विकास के मोर्चे पर कुछ नहीं किया और वे एक भी उपलब्धि नहीं गिना सकते.'

सुखबीर ने कहा कि यह पार्टी सड़कों पर गड्ढे भरने के काम को अपनी सबसे महान उपलब्धि मानती है. वह पिछले विधानसभा सत्र के दौरान अपने प्रश्न पर कांग्रेस विधायक दल के नेता चरणजीत सिंह चन्नी के जवाब के संदर्भ में बात कर रहे थे. पंजाब में कांग्रेस की उपलब्धियां पूछे जाने पर चन्नी ने 'सड़कों पर गड्ढे भरने के काम' की ओर इशारा किया था.

सुखबीर ने आरोप लगाया कि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल में राज्य में विकास लाने में विफल रहे. उन्होंने कहा कि राज्य की राजधानी चंडीगढ़ पंजाब की है और राज्य इस पर अपना कानूनी अधिकार पाकर रहेगा.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com