यह ख़बर 07 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन

नई दिल्ली:

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई और राजग सरकार के अंतर्गत हो रही मूल्य वृद्धि को लेकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया।

कार्यकर्ताओं ने जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने संवाददाताओं को बताया, "जिस तरह से भाजपा ने डीजल और पेट्रोल की कीमतें बढ़ा दी हैं और दूसरी चीजों की कीमतें भी बढ़ाना चाहती है, उससे स्पष्ट हो गया है कि पार्टी जनता के लिए काम नहीं करना चाहती। लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा ने तेल और दूसरी चीजों की कीमतें कम करने का वादा किया था। लेकिन अब पार्टी अपना वादा भूल गई है और जनता के साथ धोखा कर रही है।"

लवली ने कहा, "महंगाई कम करना भाजपा के बस की बात नहीं है, तो कम से कम उन्हें तेल और दूसरी चीजों की कीमतें बढ़ानी नहीं चाहिए।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, "स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए हमें 40-50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार करना पड़ा।"