यह ख़बर 06 नवंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

झारखंड के सीएम के काफिले पर महिला ने किया पत्थर से हमला

खास बातें

  • झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले पर सोमवार को सिमडेगा में एक महिला ने पत्थर फैंक दिया। हालांकी ये पत्थर सीएम की गाड़ी से आगे चल रही गाड़ी पर लगा और उसका सामने का शीशा टूट गया।
रांची:

झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा के काफिले पर सोमवार को सिमडेगा में एक महिला ने पत्थर फैंक दिया। हालांकी ये पत्थर सीएम की गाड़ी से आगे चल रही गाड़ी पर लगा और उसका सामने का शीशा टूट गया।

इस घटना से एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अचानक आए पत्थर से गाड़ी का ड्राइवर कुछ देर के लिए सकते में आ गया था। वहीं, दूसरी तरफ मुख्यमंत्री के काफीले पर पत्थर फेंकने वाली महिला को पुलिस ने गिरफ़्तार कर लिया है और अब उससे पुछताछ कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ये घटना तब घटी जब झारखंड के मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा अपनी जोहर यात्रा के चलते सिमडेगा में लोगों को संबोधित करके वापस जा रहे थे।