यह ख़बर 15 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

विदेश नीति परिषद ने जरदारी से दखल देने का किया आह्वान

खास बातें

  • काउंसिल फॉर इंडियन फॉरेन पॉलिसी (भारतीय विदेश नीति परिषद) ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से अनुरोध किया है कि वह नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव कम करने में अपनी भूमिका निभाएं।
नई दिल्ली:

काउंसिल फॉर इंडियन फॉरेन पॉलिसी (भारतीय विदेश नीति परिषद) ने पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी से अनुरोध किया है कि वह नियंत्रण रेखा पर जारी तनाव कम करने में अपनी भूमिका निभाएं।

जरदारी के नाम लिखित संदेश में अध्यक्ष वीपी वैदिक ने भारतीय सैनिकों की हत्या जैसी गंभीर गलती करने वाले पाक सैनिकों को दंडित करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि ऐसा करने से भारतीय लोगों की नजर में उनकी सरकार की विश्वसनीयता बढ़ेगी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वैदिक ने लिखा है कि इस घटना से दोनों देशों के बीच संबंधों को समान्य बनाने की प्रक्रिया पर प्रतिकूल असर पड़ा है। भारत की जनता इस घटना को लेकर काफी दुखी और गुस्से में है। ऐसे में जनता सरकार पर पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा कदम उठाने के लिए दबाव डाल सकती है।