पीएम मोदी ने कहा, देश में विश्वास का नया माहौल बना है

पीएम मोदी ने कहा, देश में विश्वास का नया माहौल बना है

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 69वें स्वतंत्रता दिवस पर कहा कि भारत में विश्वास का नया माहौल बना है। प्रधानमंत्री ने लाल किले से देश को संबोधित करते हुए कहा कि देश में प्रतिदिन की जनभागीदारी बढ़ी है।

उन्होंने कहा, "हमारी सभी परियोजनाएं गरीबों के कल्याण के लिए होनी चाहिए। कोई भी इंसान गरीब नहीं रहना चाहता। जो लोग गरीब हैं, वे गरीबी से ऊपर उठना चाहते हैं। इसलिए जरूरी है कि हमारे सभी कार्यक्रम और परियोजनाएं गरीबों के लिए हों।"

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

प्रधानमंत्री ने कहा, "जातिवाद हो या सांप्रदायिकता, देश में इन बातों के लिए कोई स्थान नहीं है। इनको किसी भी रूप में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" पीएम ने कहा, "यह 'टीम इंडिया' है, यह 125 करोड़ भारतीयों की टीम है। यही टीम राष्ट्र का निर्माण करती है और देश को नई ऊंचाइयों पर ले जाती है।"