यह ख़बर 04 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

असम : शारीरिक रूप से अक्षम महिला से रेप, आरोपी जवान हिरासत में

खास बातें

  • असम के लखीमपुर जिले में शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को हिरासत में ले लिया गया है।
गुवाहाटी:

असम के लखीमपुर जिले में शारीरिक रूप से अक्षम महिला के साथ कथित दुष्कर्म के आरोप में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान को हिरासत में ले लिया गया है।

एक अधिकारी ने बताया कि सीआरपीएफ जवान मोहन सिंह को उसके इस अपराध के लिए गुरुवार रात हिरासत में लिया गया। पुलिस को उसके तीन और साथियों की भी तलाश है। लखीमपुर से करीब 40 किलोमीटर दूर चौलधोवा गांव में यह घटना हुई।

अधिकारी ने बताया, स्थानीय लोगों के मुताबिक इलाके के एनएच 52 से लगे सीआरपीएफ शिविर से निकले चार जवान शारीरिक रूप से अक्षम महिला को जबरदस्ती अपने साथ समीप के जंगल में ले गए थे।

कुछ स्थानीय लोगों ने उन्हें देखकर शोर मचा दिया। वे मोहन सिंह को पकड़ने में कामयाब रहे जबकि अन्य जवान भाग गए।

अधिकारी ने बताया, हमने पीड़िता को चिकित्सा जांच के लिए भेजा है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की ओर से किसी ने भी प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई है इसलिए मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

गुरुवार को ही पुलिस ने असम के बोडोलैंड टेरिटोरियल एरिया डिस्ट्रिक्ट्स (बीटीएडी) के चिरांग जिले से कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता को एक महिला के साथ कथित दुष्कर्म के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया था।