यह ख़बर 13 जुलाई, 2013 को प्रकाशित हुई थी

तेलंगाना पर फैसला केंद्रीय कार्य समिति करेगी

खास बातें

  • कांग्रेस कोर समूह की बैठक में शुक्रवार को पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर फैसला पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति पर छोड़ दिया गया है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी।
नई दिल्ली/हैदराबाद:

कांग्रेस कोर समूह की बैठक में शुक्रवार को पृथक तेलंगाना राज्य के मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन इस पर फैसला पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति पर छोड़ दिया गया है। पार्टी महासचिव दिग्विजय सिंह ने यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई कोर समूह की बैठक के बाद उन्होंने संवाददाताओं से कहा कि पार्टी की केंद्रीय कार्य समिति इस मामले पर फैसला करेगी।

बैठक में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी, पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। बैठक तीन घंटे तक चली।

इससे पहले, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. किरण कुमार रेड्डी, उपमुख्यमंत्री दामोदर राजनरसिम्हा और कांग्रेस की राज्य इकाई के अध्यक्ष बोत्सा सत्यनारायण ने कोर समूह के सामने अपना रुख रखा।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दिग्विजय सिंह ने कहा कि पार्टी ने इस मुद्दे पर सभी राजनीतिक दलों से व्यापक चर्चा की है, अंत में कोर समूह ने मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और पीसीसी अध्यक्ष से चर्चा की। कांग्रेस, अब कार्य समिति में इस मुद्दे पर फैसला लेगी।