यह ख़बर 01 अक्टूबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

खालिस्तान कमांडो का मृत घोषित आतंकवादी 20 साल बाद गिरफ्तार

खास बातें

  • दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सैल) ने 20 साल पहले मृत घोषित किए जा चुके एक सिख आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।
नई दिल्ली:

दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ (स्पेशल सैल) ने 20 साल पहले मृत घोषित किए जा चुके एक सिख आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। आतंकवादी की पहचान सुखविंदर उर्फ सुक्खा के रूप में की गई है। यह आतंकी खालिस्तान कमांडो फोर्स से जुड़ा हुआ था। उसे 1992 में पंजाब पुलिस ने मृत घोषित कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि उसने उसे मिली सूचना के आधार पर पंजाब, हरियाणा, गुड़गांव, दिल्ली व राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के विभिन्न इलाकों में छापेमारी की।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, आतंकवादियों ने पुलिस को गुमराह करने के लिए एक और नाम लिया था। उसे दो दिन पहले गिरफ्तार किया गया।