दिल्ली : आप विधायक ने अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया

दिल्ली : आप विधायक ने अज्ञात लोगों पर हमले का आरोप लगाया

नई दिल्ली:

दक्षिण पूर्व दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक आप विधायक घायल हो गए जब अज्ञात लोगों के एक समूह ने कथित रूप से उन पर हमला किया।

पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना कल शाम करीब साढ़े छह बजे हुई जब ओखला के विधायक अमानतुल्ला खान कुछ पड़ोसियों और पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ घर लौट रहे थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

विधायक ने अपनी शिकायत में पुलिस से कहा कि होली फेमिली अस्पताल के पास कुछ लोगों ने उन पर डंडों से हमला किया। इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।