यह ख़बर 02 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

'बिखरा हुआ कुनबा' है दिल्ली भाजपा : शीला दीक्षित

खास बातें

  • दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए दीक्षित ने भाजपा पर कई मुद्दों पर दिल्ली की जनता को गुमराह कर सत्ता पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।
नई दिल्ली:

लगातार चौथी बार विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जीत की उम्मीद लगा रही दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने रविवार को भाजपा पर जोरदार हमला करते हुए उसे एक 'बिखरा हुआ कुनबा' बताया जिसके पास शहर के विकास के लिए कोई एजेंडा नहीं है।

दक्षिण दिल्ली के संगम विहार इलाके में एक रैली को संबोधित करते हुए दीक्षित ने भाजपा पर कई मुद्दों पर दिल्ली की जनता को गुमराह कर सत्ता पाने की कोशिश करने का आरोप लगाया।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

दीक्षित ने कहा, 'दिल्ली में विपक्ष के पास कोई विकास योजना और मुद्दे नहीं हैं। यह एक बिखरा हुआ कुनबा है।' उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी और हमारी सरकार ‘रोटी, कपड़ा और मकान’ जैसी मूलभूत जरूरतों के लिए खड़ी होती है। हमारी सरकार ने पिछले 15 सालों में बहुत ही अच्छा काम किया है। हम सेवा भाव के साथ काम करते हैं।'