यह ख़बर 02 जनवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली में ठंड ने 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

खास बातें

  • दिल्ली में ठंड ने बुधवार को 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दिन अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री नीचे रहा।
नई दिल्ली:

दिल्ली में ठंड ने बुधवार को 44 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इस दिन अधिकतम तापमान 9.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 11 डिग्री नीचे रहा।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "1969 के बाद यह पहला मौका है, जब अधिकतम तापमान सामान्य से 11 डिग्री नीचे चला गया है।"

भारतीय मौसम विभाग ने कहा है कि आने वाले दिनों में दिल्लीवासियों को सर्दी से राहत मिलने की सम्भावना नहीं है। रविवार को न्यूनतम तापमान 2 डिग्री तक जा सकता है जबकि सोमवार को यह 4.5 डिग्री तक पहुंच गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

सर्दी के साथ-साथ कोहरे ने यातायात पर बुरा असर डाला है। रेल और वायु यातायात प्रभावित हुए हैं। कई उड़ानें रद्द की गई हैं जबकि दिल्ली से चलने वाली और यहां पहुंचने वाली कई रेलगाड़ियां घंटों देरी से चल रही हैं।