यह ख़बर 06 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दक्षिण दिल्ली में वैन चालक ने पांच वर्षीय लड़की के साथ की छेड़छाड़

नई दिल्ली:

दक्षिण दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में सरकारी स्कूल की एक पांच वर्षीय छात्रा के साथ स्कूल के वैन चालक ने कथित तौर पर छेड़छाड़ की।

पुलिस ने आज बताया कि विपिन (33) के तौर पर पहचान किए गए चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना लगभग दस दिन पहले हुई थी। तब से लड़की स्कूल जाने से मना कर रही थी। और समय बीतने के बावजूद भी वह स्कूल जाने के प्रति अनिच्छुक बनी रही।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उन्होंने बताया कि उसने आज भी स्कूल जाने से मना कर दिया और वैन को देख कर डर गई। जब उसकी मां ने उससे कारण पूछा तो उसने बताया कि वैन के चालक ने उसे गलत तरीके से छुआ था।