दिल्ली में नाइजीरियाई महिला से चलती कार सामूहिक दुष्कर्म, 4 गिरफ्तार

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक चलती कार में 35 वर्षीया नाइजीरियाई महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया। पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

महिला शुक्रवार अपराह्न् करीब 2.43 बजे पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार इलाके में सड़क किनारे बेहोशी की हालत में मिली।

पुलिस ने कहा कि महिला नशे में थी। वहां से गुजर रहे एक राहगीर की नजर उस पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को फोन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, "विदेशी महिला ने हमें बताया कि वह आरोपियों की कार में सवार थी। दक्षिणी दिल्ली के साकेत इलाके में उसके साथ कार में सामूहिक दुष्कर्म किया गया।"

पुलिस ने बताया कि पीड़िता आरोपियों से परिचित नहीं थी। उनके चंगुल से बचने के लिए वह मयूर विहार इलाके में चलती कार से कूद गई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने कहा, "हमने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी मयूर विहार इलाके के रहने वाले हैं।"