फरीदाबाद में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की लड़की से कथित गैंगरेप

फरीदाबाद में नौकरी का झांसा देकर दिल्ली की लड़की से कथित गैंगरेप

प्रतीकात्मक चित्र

फरीदाबाद:

दिल्ली की रहने वाली 25-वर्षीय एक लड़की को नौकरी दिलाने का झांसा देकर दो लोगों ने एक निजी होटल के कमरे में उसके साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित दिल्ली की रहने वाली है। रविवार को उसे उसके एक दोस्त ने एक नौकरी के बारे में सूचना दी। उसने उसे एक अन्य व्यक्ति से मिलाया, जो उसे इंटरव्यू के बहाने एक होटल में ले गया।

पुलिस ने बताया कि पीड़ित के साथ पहले उसका इंटरव्यू लेने वाले शख्स ने कथित तौर पर बलात्कार किया। बाद में होटल में उसके एक साथी ने उसका बलात्कार किया।

सेक्टर 16-ए में स्थित महिला पुलिस थाने में इस संबंध में उसने शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 5376डी और 120बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

महिला थाने की प्रभारी पुलिस निरीक्षक आशा रानी ने बताया कि इस संबंध में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इस संबंध में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।