यह ख़बर 08 फ़रवरी, 2014 को प्रकाशित हुई थी

दिल्ली : मणिपुर की नाबालिग लड़की से मकान मालिक के बेटे ने किया रेप

नई दिल्ली:

राजधानी दिल्ली में मणिपुर की एक नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक मुनिरका इलाके में यह लड़की किराये के मकान में रहती है और शुक्रवार रात साढ़े 10 बजे के करीब मकान मालिक के 18-वर्षीय बेटे ने उसके साथ बलात्कार किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस घटना के विरोध में वसंत विहार पुलिस स्टेशन के बाहर नॉर्थ-ईस्ट के लोगों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

एक पुलिस अधिकारी ने कहा, यह घटना शुक्रवार रात उस समय हुई, जब पीड़िता कुछ घरेलू सामान खरीदने के लिए घर से बाहर गई थी। आरोपी ने इलाके में एक अस्पताल के सामने उसे रोका और एक निकटवर्ती कमरे में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। लड़की को सफदरजंग अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मेडिकल जांच की गई। उसकी हालत स्थिर बताई गई है।


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com