यह ख़बर 06 जून, 2012 को प्रकाशित हुई थी

नवी मुंबई में अन्ना हज़ारे के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

खास बातें

  • नवी मुंबई में अन्ना हज़ारे की रैली को तब विरोध का सामना करना पड़ा जब 50−60 की तादाद में लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने नारेबाज़ी की। आरोप है कि ये कार्यकर्ता कांग्रेस के थे।
नवी मुंबई:

नवी मुंबई में अन्ना हज़ारे की रैली को तब विरोध का सामना करना पड़ा जब 50−60 की तादाद में लोगों ने उनकी गाड़ी के सामने नारेबाज़ी की। आरोप है कि ये कार्यकर्ता कांग्रेस के थे।

50−60 की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अन्ना हजारे की गाड़ी को घेर लिया और उनके खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

सूत्रों के मुताबिक पहले ये कार्यकर्ता अन्ना के समर्थक बनकर गेट के आसपास मंडरा रहे थे। जैसे ही अन्ना वहां पहुंचे इन लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

नाराज कार्यकर्ताओं को काबू करने में पुलिस को ख़ासी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में पुलिस अन्ना की गाड़ी को घेरकर अपनी सुरक्षा में अंदर ले गई। हालांकि इस नाराज़गी पर अन्ना कुछ नहीं बोले।