यह ख़बर 09 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

आडवाणी के प्रति दिग्विजय सिंह ने जताई सहानुभूति

खास बातें

  • दिग्विजय ने एक ट्वीट में लिखा है, "आडवाणीजी के प्रति मेरे मन में सहानुभूति है। उन्होंने भाजपा को लोकसभा में दो सीट से 182 तक पहुंचाया। लेकिन कृतघ्न भाजपा आज मतभेदों से भरी एक पार्टी हो गई है।"
नई दिल्ली:

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने रविवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के प्रति उनके मन में सहानुभूति है, जो बीमारी के कारण पार्टी की गोवा बैठक में हिस्सा नहीं ले रहे हैं।

दिग्विजय ने एक ट्वीट में लिखा है, "आडवाणीजी के प्रति मेरे मन में सहानुभूति है। उन्होंने भाजपा को लोकसभा में दो सीट से 182 तक पहुंचाया। लेकिन कृतघ्न भाजपा आज मतभेदों से भरी एक पार्टी हो गई है।"

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने शनिवार को संवाददाताओं से कहा था कि आडवाणी खराब स्वास्थ्य के कारण पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में हिस्सा नहीं लेंगे।

आडवाणी ऐसे समय में बैठक से अनुपस्थित हैं, जब ऐसी खबरें आई हैं कि गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को 2014 के आम चुनाव के लिए भाजपा का प्रचार प्रमुख बनाए जाने के निर्णय को लेकर वह खिन्न हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

उनके पूरे राजनीतिक जीवन में यह पहला वाक्या है, जब आडवाणी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक से दूर हैं।