यह ख़बर 28 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

रथयात्रा के बाद हिन्दी बेल्ट में बढ़ा आतंकवाद : दिग्विजय

खास बातें

  • दिल्ली में एक सम्मेलन में संघ परिवार पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने कहा कि बीजेपी की रथयात्रा के बाद हिन्दी बेल्ट में आतंकवाद बढ़ा।
New Delhi:

दिल्ली में एक सम्मेलन में भगवा आतंकवाद के मसले पर संघ परिवार निशाने पर है। सम्मेलन में मौजूद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह सबसे ज्यादा मुखर दिखे।  दिग्विजय सिंह ने कहा कि दंगों से जुड़े मामलों में संघ परिवार अफवाह फैलाने में सबसे आगे है। जब−जब बीजेपी कमज़ोर होती है तब वे सांप्रदायिकता का सहारा लेते हैं। घर में झंडा नहीं फहराएंगे कश्मीर जाकर झंडा फहराएंगे। मंदिर अयोध्या में ही बनाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की रथयात्रा के बाद हिन्दी बेल्ट में आतंकवाद बढ़ा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com