यह ख़बर 07 जुलाई, 2014 को प्रकाशित हुई थी

ऑपरेशन के छह महीने के बाद महिला के पेट में मिला तार की जाली का टुकड़ा

नई दिल्ली:

प्रतिष्ठित एक निजी अस्पताल में शल्य चिकित्सा के छह महीने के बाद एक महिला के पेट से तार की जाली का टुकड़ा बरामद किया गया है।

कथित लापरवाही के एक मामले में, नोएडा के फोर्टिस अस्पताल के मेडिकल कर्मचारियों ने 23 दिसंबर 2013 को 33 वर्षीय एक महिला के पेट में जाली का एक टुकड़ा उस समय छोड़ दिया जब उसने एक बच्चे को जन्म दिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

फोर्टिस अस्पताल के अधिकारियों ने एक बयान में कहा है कि उन्होंने एक कमेटी का गठन किया है जो इस मामले की जांच कर रही है।