यह ख़बर 19 जनवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

उप्र : भूमि विकास मंत्री दोहरे बर्खास्त

खास बातें

  • पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बसपा मुखिया मायावती ने औरैया से विधायक दोहरे को पार्टी से भी निलंबित कर दिया है।
लखनऊ:

उत्तर प्रदेश के जल संसाधन एवं भूमि विकास मंत्री अशोक कुमार दोहरे को पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने के आरोप में मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया है। आधिकारिक प्रवक्ता ने बताया, मुख्यमंत्री मायावती की संस्तुति पर राज्यपाल बीएल जोशी ने प्रदेश के जल संसाधन एवं भूमि विकास मंत्री अशोक कुमार दोहरे को पद की गरिमा के विपरीत आचरण करने के आरोप में मंत्रिमण्डल से बर्खास्त कर दिया है। पार्टी प्रवक्ता ने बताया कि बसपा मुखिया मायावती ने औरैया से विधायक दोहरे को पार्टी से भी निलंबित कर दिया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com