यह ख़बर 12 अप्रैल, 2012 को प्रकाशित हुई थी

एक और घरेलू सहायक से बलात्कार और प्रताड़ना

खास बातें

  • दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक काम करने वाली लड़की के साथ रेप और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी घर के प्रमुख का 25 वर्षीय लड़का है।
नई दिल्ली:

दिल्ली के जामिया नगर इलाके में एक काम करने वाली लड़की के साथ रेप और प्रताड़ना का मामला सामने आया है। मामले में आरोपी घर के प्रमुख का 25 वर्षीय लड़का है।

पुलिस ने बताया कि बिहार से आई लड़की को घर मालिक ने घरेलू काम के लिए रखा था। इस लड़की का पहली बार दो वर्ष पहले घर मालिक के 25 वर्षीय लड़के नदीम ने रेप किया था। उसके बाद से वह लगातार उसे प्रताड़ित करता आ रहा है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने नदीम को गिरफ्तार कर लिया है और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत में है। लड़की का मेडिकल परीक्षण करा लिया गया है और रेप की पुष्टि हो चुकी है। नदीम की बहम फरदीन पर लड़की ने आरोप लगाया है कि वह उसे गर्म वस्तु से दाग दिया करती है। जलाए जाने के निशान भी इस पीड़िता के शरीर पर है। पुलिस ने अभी फरदीन और उसकी मां को गिरफ्तार नहीं किया है।