यह ख़बर 03 फ़रवरी, 2011 को प्रकाशित हुई थी

मिस्र से 212 भारतीय वापस लौटे

खास बातें

  • मिस्र में एक सप्ताह से ज्यादा समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण वहां फंसे भारतीयों का तीसरा दल गुरुवार सुबह मुम्बई पहुंचा।
Mumbai:

मिस्र में एक सप्ताह से ज्यादा समय से चल रहे विरोध प्रदर्शनों के कारण वहां फंसे भारतीयों का तीसरा दल गुरुवार सुबह मुम्बई पहुंचा। अधिकारियों के मुताबिक एयर इंडिया के एआई-160 विमान में सवार 212 भारतीय सुबह 5:30 बजे मुम्बई पहुंचे। इससे पहले दो विमान मिस्र में फंसे 600 भारतीयों को वापस ला चुके हैं। एयर इंडिया का एक अन्य विमान 747-400 बुधवार शाम को बाकी भारतीयों को वापस लाने के लिए मुम्बई से काहिरा रवाना हुआ।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com