यह ख़बर 12 फ़रवरी, 2013 को प्रकाशित हुई थी

असम में पंचायत चुनावों के दौरान हिंसा, पुलिस फायरिंग में आठ मरे

खास बातें

  • असम में आज पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसी दौरान गोलपाड़ा में पंचायत चुनावों का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग की ये घटना हुई।
गोलपाड़ा:

असम के गोलपाड़ा जिले में हुई पुलिस फायरिंग में मरने वालों की तादाद आठ हो गई है। असम में आज पंचायत चुनाव हो रहे हैं। इसी दौरान गोलपाड़ा में पंचायत चुनावों का विरोध कर रहे लोगों पर पुलिस फायरिंग की ये घटना हुई।

मारे गए सभी लोग एक ही समुदाय के बताए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि चुनाव ड्यूटी पर तैनात सीआरपीएफ के एक जवान को चाकू घोंपे जाने के बाद उसे फायरिंग पर मजबूर होना पड़ा। फायरिंग के बाद गुस्साई भीड़ ने हाइवे पर खड़े कुछ वाहनों को फूंक डाला। हालात तनावपूर्ण बने हुए हैं। पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com