यह ख़बर 28 जुलाई, 2011 को प्रकाशित हुई थी

फरीदाबाद में नाबालिग लड़की से बलात्कार

खास बातें

  • बीती रात लड़की घर से बाहर निकली तो उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया।
फरीदाबाद:

दिल्ली से सटे फरीदाबाद में एक नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है। घटना सूरजकुंड इलाके की है। बीती रात लड़की घर से बाहर निकली तो उसके पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने उसे कुछ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद महिला पीड़ित लड़की को अपने घर ले गई जहां एक पड़ोसी लड़के ने उसके साथ बलात्कार किया। पीड़ित लड़की का आरोप है कि आरोपी युवक पहले भी उससे छेड़छाड़ करने की कोशिश करता था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी लड़के और महिला के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अब तक दोनों ही आरोपी फ़रार हैं।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com