यह ख़बर 16 जून, 2013 को प्रकाशित हुई थी

पिता ने एक वर्ष तक किया दस वर्षीय पुत्री से दुष्कर्म

खास बातें

  • पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपाल कुम्हार (40) निवासी मेलखेड़ा की पत्नी की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। गोपाल की दो पुत्री और एक पुत्र हैं।
मंदसौर, (मप्र):

जिले में शामगढ़ पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम मेलखेड़ा में एक पिता द्वारा अपनी दस वर्षीय पुत्री से बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गोपाल कुम्हार (40) निवासी मेलखेड़ा की पत्नी की एक वर्ष पहले मृत्यु हो गई थी। गोपाल की दो पुत्री और एक पुत्र हैं।

पीड़ित ने अपने ताउ के साथ पुलिस थाने पहुंचकर अपने पिता के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें कहा गया कि उसका पिता गोपाल रोज रात को शराब पीकर आता और वह उसके साथ पिछले एक वर्ष से बलात्कार कर रहा था।

उसने अपनी शिकायत में कहा कि इससे तंग आकर गत शुक्रवार उसने इसकी जानकारी अपनी ताई और ताऊ को दी।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने लड़की की चिकित्सा जांच कराने के बाद उसके पिता गोपाल को गिरफ्तार कर लिया और उसकी भी चिकित्सा जांच कराई। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।