यह ख़बर 07 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

सनक के शिकार सिरफिरों ने की फायरिंग, चार मरे

खास बातें

  • राष्ट्रीय राजधानी में शाम को दो दोस्तों ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले दूसरों पर गोलियां चलाईं जिसमें दो महिलाएं एवं एक बच्चे की मौत हो गई तथा चार घायल हो गए। इन दोनों दोस्तों में भी एक मर गया।
नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में शाम को दो दोस्तों ने आत्महत्या का प्रयास करने से पहले दूसरों पर गोलियां चलाईं जिसमें दो महिलाएं एवं एक बच्चे की मौत हो गई तथा चार घायल हो गए। इन दोनों दोस्तों में भी एक मर गया।

राष्ट्रीय राजधानी में एक सप्ताह के अंदर यह दूसरी ऐसी घटना है। पुलिस ने कहा कि यह सनक में किया गया अपराध जान पड़ता है।

यह वारदात शाम पांच बजे उत्तर पश्चिमी दिल्ली के स्वरूप नगर में हुई। हमलावरों में से एक ने महिला मित्र को मार डाला तथा अपने ही परिवार के सदस्यों को भी निशाना बनाया। उसने ढाई साल की अपनी बेटी को मार डाला तथा पत्नी, एक अन्य बेटी एवं भाई को घायल कर दिया।

मनीष (25) और राजबीर (32) इलाके में मोटरसाइकिल से आए और दोनों ने राजबीर के भाई कृष्ण को निशाना बनाया। कृष्ण घायल हो गया। उसके बाद दोनों ने ज्योति (24) और उषा यादव की हत्या कर दी। ज्योति मनीष की दोस्त थी जबकि उषा यादव राजबीर की महिला मित्र है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

वहां से राजबीर अपने घर गया और वहां उसने बीबी पूजा और दो बेटियों खुशी और राशि पर गोलियां चलाईं। खुशी मर गई जबकि पूजा और राशि जीवन और मौत से जूझ रही है।