असम के जातींगा नदी में अचानक आई बाढ़, 8 मजदूर बहे

असम के जातींगा नदी में अचानक आई बाढ़, 8 मजदूर बहे

प्रतीकात्मक चित्र

गोवाहाटी:

जहां एक तरफ़ देश के कई राज्य गर्मी और सूखे से परेशान हैं। वहीं, असम के जातींगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने तबाही मचा दी है। राज्य के चाचर ज़िले में बाढ़ की वजह से 8 मजदूर पानी के तेज बहाव में बह गए हैं।

लापता मजदूरों की तलाश की जा रही है। बाढ़ की वजह से राज्य के चार ज़िले के 45 हज़ार लोग  प्रभावित हुए हैं। बाढ़ और भू-स्खलन की वजह से सिलचर, बराक वैली, गुवाहटी से सटे लुंबडिंग इलाके में रेल सेवा भी प्रभावित हुई है। हांलाकि रेलवे का कहना है कि वो इस रूट पर रेल सेवा को सामान्य रखने की पूरी कोशिश कर रही है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चाचर ज़िले में बाढ़ आ गई है, जिसमें आठ मजदूर बह गए हैं। इनका अब तक कुछ पता नहीं चल पा रहा है।