यह ख़बर 06 नवंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

सतीश उपाध्याय पर लगा आरोप : पहले कूड़ा फिकवाया, फिर झाड़ू लगवाया

स्वच्छ भारत अभियान में झाड़ू लगाते सतीश उपाध्याय और शाजिया इल्मी (फाइल तस्वीर)

नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश को स्वच्छ करने के इरादे से स्वच्छ भारत अभियान की शुरुआत की। लेकिन पार्टी के ही नेता कथित रूप से इस अभियान की हवा निकालते दिखाई दे रहे हैं।

गुरुवार को एक अखबार में प्रकाशित खबर से सत्ताधारी भाजपा ने अपने को दूर कर लिया है। अखबार में खबर प्रकाशित की गई थी कि दिल्ली के स्थान पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय और आम आदमी पार्टी से अलग हुई शाजिया इल्मी ने जिस जगह पर सफाई की थी, उस जगह पर उनके कार्यक्रम से ठीक पहले ही कूड़ा लाकर गिराया गया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज इस खबर को संज्ञान लेते हुए एनडीटीवी से कहा कि आपने अखबार में पढ़ा होगा, सतीश उपाध्याय ने पहले सड़क को गंदा करवाया और फिर सफाई की। केजरीवाल का कहना है कि दिल्ली में भाजपा ने प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के साथ धोखा किया है।