महाराष्ट्र : एनसीपी नेता और पूर्व गृहमंत्री आरआर पाटिल का निधन

आरआर पाटिल की फाइल तस्वीर

मुम्बई:

महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री और एनसीपी के वरिष्ठ नेता आरआर पाटिल का निधन हो गया है। वह काफी समय से जीवन रक्षक प्रणाली पर चल रहे थे। उनके मुंह के कैंसर का इलाज चल रहा था।

कुछ देर पहले ही लीलावती अस्पताल में उनका इलाज कर रहे डॉ. संजय उगेमोघे ने कहा था कि 57 वर्षीय पाटिल फिलहाल स्थिर हैं।

पार्टी नेताओं अजीत पवार, सुप्रिया सुले, सुनील तटकरे, छगन भुजबल ने अस्पताल का दौरा कर पाटिल के स्वास्थ्य का जायजा लिया भी लिया था।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पश्चिम महाराष्ट्र के सांगली से एनसीपी के महत्वपूर्ण नेता पाटिल का पिछले वर्ष दिसम्बर में ब्रीच कैंडी अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था और वर्तमान में उनका लीलावती अस्पताल में इलाज हो रहा था।