हवाई जहाज के टायलेट में मिला 8 किलो सोना, दुबई से चेन्नई जा रहा था प्लेन

हवाई जहाज के टायलेट में मिला 8 किलो सोना, दुबई से चेन्नई जा रहा था प्लेन

जब्‍त किया गया सोना

मुंबई:

मुंबई एयरपोर्ट इंटेलिजेंस यूनिट ने हवाई जहाज के शौचालय से 8 किलो सोना बरामद किया है। हवाई जहाज इंडिगो एयरलाइंस का था और सोना पीछे बने शौचालय में छिपाकर रखा गया था। फ्लाइट दुबई से मुंबई आई थी और मुंबई से चेन्नई जाने वाली थी।

एआईयू के मुताबिक उन्हें इंडिगो एयरलाइंस के सुरक्षा कर्मी से सूचना मिली थी कि शौचालय में कुछ छिपाकर रखा गया है। जांच करने पर एक - एक किलो सोने के 8 बिस्किट मिले। इसकी बाजार में कीमत एक करोड़ 82 लाख 23 हजार 920 रुपये है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

एआईयू अब यह पता करने में जुटी है कि सोने की इस बड़ी खेप को किसने छिपा कर रखा था और यहां किसे देना था। मुंबई एयरपोर्ट पर अभी तक इस साल में 275 किलो सोना पकड़ा जा चुका है।