यह ख़बर 10 अगस्त, 2014 को प्रकाशित हुई थी

ओडिशा में ताजा बारिश से बाढ़ प्रभावितों की मुश्किलें बढ़ीं

भुवनेश्वर:

ओडिशा में बाढ़ से अब तक 38 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में बालेश्वर और भद्रक जिले में भारी बारिश की चेतावनी दी है। राज्य में फिर हुई बारिश से बाढ़ प्रभावितों की परेशानियां बढ़ गई हैं।

विशेष राहत आयुक्त (एसआरसी) पीके महापात्र ने बताया कि कई नदियों में पानी घट रहा है, लेकिन फिर से बारिश होने की वजह से तटबंध पर शरण लिए लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि एक ओर महानदी और वैतरणी नदी में जलस्तर घटा है, वहीं राज्य के विभिन्न हिस्से खासकर उत्तरी क्षेत्र में बारिश हुई है।

एसआरसी ने बताया कि 1.35 लाख लोगों ने तटबंध और अन्य उंचे स्थानों पर शरण ले रखी है। भोजन मुहैया कराने के लिए 209 मुफ्त रसोईघर का संचालन हो रहा है। कटक और पुरी में ऐसे लोगों की संख्या सबसे ज्यादा है। बाढ़ की वजह से 23 जिले के 133 प्रखंडों के 4731 गांवों में करीब 24.28 लाख लोग प्रभावित हुए हैं।

(इनपुट भाषा से)


Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com