यह ख़बर 16 सितंबर, 2013 को प्रकाशित हुई थी

ठाणे में लड़की से सामूहिक बलात्कार, तीन गिरफ्तार

खास बातें

  • ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।
ठाणे:

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में शारीरिक रूप से निशक्त 19 वर्षीय एक लड़की से तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि सभी तीन आरोपियों को आज गिरफ्तार कर लिया गया। नारपोली पुलिस थाने के उपनिरीक्षक डीवी जांगले ने बताया कि तीनों आरोपियों ने करीब छह हफ्ते पहले लड़की का कथित अपहरण कर लिया था और वे उसे टैम्पो में डालकर अंजुर फाटा के नजदीक एक एकांत जगह पर ले गए।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

चलने फिरने में दिक्कतों का सामना करने वाली पीड़िता ने रविवार को घटना के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिनकी उम्र 27 से 35 साल के बीच है। उनके खिलाफ भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्हें आज अदालत में पेश किया जाएगा।