यह ख़बर 27 दिसंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

पटियाला : पुलिस से परेशान गैंगरेप की शिकार किशोरी ने की आत्महत्या

खास बातें

  • एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी से दुखी किशोरी ने बुधवार की रात बादशाहपुर गांव में अपने घर में आत्महत्या कर ली। लड़की ने तीन लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
पटियाला:

जिले में सामूहिक दुष्कर्म की शिकार एक किशोरी ने आत्महत्या कर ली। किशोरी के साथ पिछले महीने दुष्कर्म हुआ था।

एक महीने से ज्यादा समय बीत जाने के बावजूद रिपोर्ट दर्ज करने में पुलिस की आनाकानी से दुखी किशोरी ने बुधवार की रात बादशाहपुर गांव में अपने घर में आत्महत्या कर ली। लड़की ने तीन लड़कों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।

पुलिस को लड़की के घर से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें उसने कहा है कि पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है और बार-बार थाना बुलाकर उसे अपमानित करती है इसी से तंग आकर वह अपनी जान देने जा रही है।

पुलिस सूत्रों के मुताबिक संबंधित थाना के प्रभारी उपनिरीक्षक गुरुचरण सिंह को बर्खास्त कर दिया गया है और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया गया है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पीड़िता ने अपने पत्र में लिखा है कि पुलिस अधिकारी उसे थाना बुलाकर अशोभनीय सवाल पूछते थे। पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म के संबंध में दो पुरुषों और एक महिला को गिरफ्तार किया है।