यह ख़बर 20 सितंबर, 2012 को प्रकाशित हुई थी

हरियाणा : गैंगरेप की शिकार बेटी के पिता ने की खुदकुशी

खास बातें

  • हरियाणा के हिसार में एक दलित लड़की के साथ गांव के ही आठ लड़कों के सामूहिक बलात्कार किया। बदनामी के डर से बलात्कार की शिकार लड़की के पिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।
हिसार:

हरियाणा के हिसार में एक दलित लड़की के साथ गांव के ही आठ लड़कों के सामूहिक बलात्कार किया। बदनामी के डर से बलात्कार की शिकार लड़की के पिता ने जहर खाकर अपनी जान दे दी।

लड़की का बलात्कार करने वाले सभी लड़के ऊंची जाति के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने लड़की के घरवालों की शिकायत पर सामूहिक बलात्कार का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि 12वीं में पढ़ने वाली यह लड़की जब स्कूल से घर लौट रही थी, तभी गांव के आठ लड़कों ने उस पकड़ लिया और उसके साथ बलात्कार किया। घर पहुंचकर लड़की ने यह बात अपने परिवारवालों को बताई।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

ऊंची जाति के लड़कों के खिलाफ उसका परिवार खुद को बेबस महसूस कर रहा था। रात में जब परिवार के सभी सदस्य सो रहे थे, तो लड़की के पिता ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली।