यह ख़बर 25 दिसंबर, 2014 को प्रकाशित हुई थी

पीछा किए जाने से परेशान लड़की ने की खुदकुशी

नई दिल्ली:

राष्ट्रीय राजधानी में एक लड़के द्वारा बार-बार पीछा किए जाने से परेशान एक किशोरी ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

उत्तम नगर स्थित अपने आवास पर लड़की की मां ने 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली अपनी 15 वर्षीय पुत्री को बुधवार रात पंखे से लटका पाया।

लड़की के परिजनों की शिकायत है कि उसी स्कूल का एक छात्र उनकी बेटी का पीछा करता था, जिससे वह बेहद परेशान थी। छात्र ऊपरी कक्षा का है।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

पुलिस ने कहा कि वह आरोपों के सत्यता की जांच कर रही है।